-
Advertisement
हिमाचल में 26 से बिगड़ेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी बढ़ाएगी ठंड
शिमला। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में मौसम (Himachal Weather) के फिर बिगड़ने की संभावना जताई है। गुरुवार 23 नवंबर से राज्य में एक हल्का पश्चिमी विक्षोभ (Light Western Disturbance) सक्रिय होने की संभावना है। इसके असर से 26 और 27 नवंबर को राज्य के ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी (Snowfall) और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश (Rain) की संभावना है। इससे ठंड में और इजाफा होगा।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला (Shimla) के अनुसार मैदानी व निचले भागों में मौसम साफ बना रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने के आसार हैं। प्रदेश के सभी भागों में 25 नवंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। लगातार गिर रहे तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने पशुपालकों, किसानों को अपने मवेशियों को ठंड से बचाने के इंतजाम करने को कहा है। हिमाचल में केलांग (Keylong) और समधो का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है।
शिमला से ज्यादा ठंडा रहा कांगड़ा
शिमला में न्यूनतम तापमान 8.8, सुंदरनगर 6.2, भुंतर 3.5, कल्पा 1.4, धर्मशाला 9.4, ऊना 8.0, नाहन 11.6, केलांग माइनस 2.5, पालमपुर 6.5, सोलन 5.8, मनाली 3.4, कांगड़ा 8.6, मंडी 7.0, चंबा 7.2, डलहौजी 10.2, जुब्बड़हट्टी 10.0, कुफरी 8.7, नारकंडा 5.9, रिकांगपिओ 4.0, सेऊबाग 3.5, धौलाकुआं 10.6, बरठीं 9.6, समधो माइनस 1.3, सराहन 6.5 और देहरा गोपीपुर में 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़े:हिमाचल: साफ मौसम ने मैदानों में बढ़ाई ठंड, लेह-मनाली हाईवे बंद; पहाड़ों में जम रहा है पानी
अधिकतम तापमान: शिमला में अधिकतम तापमान 19.4, सुंदरनगर 25.4, भुंतर 25.3, कल्पा 16.5, धर्मशाला 24.0, ऊना 26.6, नाहन 23.8, केलांग 11.6, सोलन 25.2, मनाली 16.7, कांगड़ा 25.5, मंडी 23.8, चंबा 25.0, डलहौजी 16.8, जुब्बड़हट्टी 20.8, कुफरी 13.5, नारकंडा 14.8, रिकांगपिओ 19.6, सेऊबाग 22.0, धौलाकुआं 25.9, बरठीं 24.3 और मशोबरा में 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Follow the Himachal Abhi Abhi WhatsApp Channel


