-
Advertisement
हिमुडा के वाइस चेयरमैन बने यशवंत छाजटा, तीन नॉन ऑफिशियल मेंबर भी लगाए
Last Updated on November 28, 2023 by sintu kumar
शिमला। सुख सरकार में हॉलीलॉज गुट को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) कांग्रेस नेता यशवंत छाजटा को हिमुडा का वाइस चेयरमैन( Vice Chairman of HIMUDA) लगाया है। इसके अलावा हिमुडा में तीन नॉन ऑफिशियल मेंबर की तैनाती भी की गई है। इस संबंध में प्रिंसिपल सेक्रेटरी शहरी विकास विभाग देवेश कुमार की ओर से अधिसूचना भी जारी की गई है।
प्रतिभा सिंह के करीबी है छाजटा
प्रदेश कांग्रेस महासचिव यशवंत छाजटा (Yashwant Chhajta) प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के करीबी है। प्रतिभा पिछले काफी समय से बोर्ड व निगमों में तैनाती की मांग कर रही थी। छाजटा की तैनाती के बाद माना जा रहा है कि विभिन्न बोर्ड व निगमों में चेयरमैन व वाइस चेयरमैन के पदों पर कांग्रेस नेताओं की तैनाती होगी। कैबिनेट विस्तार की बात तो सीएम सुक्खू पांच राज्यों में चुनावों के नतीजे आने की बाद कह ही हैं। इसके अलावा जिन तीन नॉन ऑफिशियल मेंबर की तैनाती हुई है। उनमें सिरमौर से प्रदीप सूर्या, बिलासपुर से जितेंद्र चंदेल व ऊना के राकेश चौधरी शामिल है।