-
Advertisement
बड़ी पहल: हिमाचल पुलिस में पहली बार महिलाएं होंगी बिगुलर्स; 3 ले रहीं ट्रेनिंग
Last Updated on December 6, 2023 by sintu kumar
लेख राज धरटा/ शिमला। आजकल ऐसा कोई क्षेत्र नहीं जिसमें महिलाएं (Women’s) पीछे रहीं हैं। महिलाएं पुरूषों से कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं और हर क्षेत्र में आगे हैं। अब हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बड़ी पहल की है। जल्द ही हिमाचल प्रदेश राज्य में गार्ड ऑफ ऑनर तथा अन्य समारोहों में महिला बिगुलर होंगी। हिमाचल प्रदेश पुलिस (Himachal Pradesh Police) बल के इतिहास में ये पहली बार है जब महिलाओं को बिगुलर्स (Buglers) प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश पुलिस में तीन महिला कांस्टेबल को बिगुलर की ट्रेनिंग (Training) दे रही है। वो तीन महिलाएं शिवानी, श्वेता और निशु हैं। यह तीनों कांस्टेबल पांचवीं IRBN बस्सी में सेवाएं दे रही हैं।
बिगुल एक महत्वपूर्ण सैन्य उपकरण
आपको बता दें कि अब तक हिमाचल प्रदेश पुलिस में सिर्फ पुरुष ही बिगुलर (Bugler) हैं लेकिन अब जल्द ही इस जगह महिलाएं नजर आएंगी। आपको बता दें कि बिगुल एक महत्वपूर्ण सैन्य उपकरण भी है। ऐतिहासिक रूप से जंग के दौरान सैनिकों को निर्देश देने के लिए बिगुल (Bugle) का उपयोग किया जाता है। अधिकारियों को इकट्ठा करने और शिविरों में मार्च करने के निर्देश देने के लिए भी बिगुल का उपयोग किया जाता है। हिमाचल प्रदेश पुलिस की ये पहल सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा का काम करेगी। हिमाचल पुलिस में तीनों महिला कांस्टेबल ने ये साफ किया है कि महिलाएं किसी से कम नहीं। महिलाएं घर से लेकर जंग तक हर काम में सक्षम हैं।