-
Advertisement
विकसित भारत संकल्प यात्रा के बहाने अनुराग ने कांग्रेस पर साधा निशाना
सुनैना जसवाल/ऊना। विकसित भारत संकल्प यात्रा के बहाने केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर (Central I&B Minister Anurag Thakur) ने शनिवार को यहां कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीते 60 साल में गरीबी हटाने (Remove Poverty) के नाम पर गरीबों को मिटाने वालों को केंद्र सरकार की पात्र लोगों तक लाभ पहुंचाने वाली योजनाएं (Central Schemes) हजम नहीं हो रही हैं।
अनुराग ठाकुर चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के मैड़ी में यात्रा के साथ पहुंचे। अनुराग ठाकुर ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान पहुंचे लाभार्थियों और ग्रामीणों से केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर फीडबैक (Feedback) भी हासिल किया। केंद्रीय मंत्री ने जहां खुद ड्रोन उड़ाकर खेतों में खाद के छिड़काव का डिमॉन्स्ट्रेशन किया। बाद में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 60 साल तक देश में गरीबी मिटाने के नाम पर गरीबों को ही मिटाया गया है। अब जब मोदी सरकार पात्र लोगों तक लाभ सुनिश्चित कर रही है तो कांग्रेस का असहज होना लाजमी है। केंद्रीय मंत्री कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की योजनाओं से देश के करोड़ों वंचित और गरीब लोगों को लाभ (Schemes Benefitted The Poor) पहुंचा है। विपक्ष में बैठे लोगों का विरोध करना स्वाभाविक है।
यह भी पढ़े:फूटा गुबार: हिमाचल BJP नेताओं के डोलते यकीन ने 2022 में हमें हराया-नड्डा
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


