-
Advertisement
जो काम करने के लिए पहले जिम्मेदारी मांगे वो सही कार्यकर्ता नहीं: धूमल
अशोक रैना/ टौणीदेवी। जो काम करने के लिए पहले जिम्मेदारी मांगे, वह सही कार्यकर्ता नहीं होता। रविवार को समीरपुर स्थित अपने निवास पर वरिष्ठ BJP नेता एवं पूर्व सीएम प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल (Prem Kumar Dhumal) ने यह बात कही। वे संगठन में हुई नियुक्तियों के लिए धन्यवाद करने पहुंचे पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विधायक, सांसद, चेयरमैन बनने से पार्टी तगड़ी नहीं होती। पार्टी तब मजबूती से खड़ी रहती है, जब वर्षों से निष्काम भाव से और सबसे ज्यादा काम करने वाले कार्यकर्ता (Workers) पार्टी में हों।
कार्यकर्ता कभी पूर्व नहीं होता
उन्होंने कहा कि वर्ग विशेष की समस्या क्या है और उसका समाधान कैसे हो सकता है, इस बात को ध्यान रखते हुए पार्टी ने अलग-अलग मोर्चों, प्रकोष्ठों का गठन किया है। पूर्व सीएम ने कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता वह पद है जिसे कभी पूर्व नहीं लगता और न ही वह भूतपूर्व होता है। उन्होंने पार्टी से कभी अपने लिए कुछ नहीं मांगा। जो कार्यकर्ता होता है, उसके ऊपर तो पहले ही जिम्मेदारी (Responsibilities) है। जो यह कहे कि पहले जिम्मेदारी दो तब काम करेंगे, ऐसा व्यक्ति सही मायने में पार्टी का कार्यकर्ता नहीं है।
यह भी पढ़े:पेंशनर्स डे: सरकार ने किया OPS बहाली का जिक्र, तो पेंशनरों ने पेंडिंग मांगों का
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

