-
Advertisement
बंजार पुलिस ने 3 किलो से ज्यादा चरस के साथ छोटू लाल को धरा
तुलसी भारती/कुल्लू। पुलिस थाना बंजार (Banjar) की टीम ने सोझा के पास पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में गश्त/ नाकाबंदी के दौरान छोटू लाल (36 वर्ष) पुत्र किशन चन्द गांव व डाकघर खनाग तहसील आनी के कब्जे से 3 किलो से(Cannabis) ज्यादा चरस बरामद किया है।
आरोपी के विरुद्ध थाना बंजार में मादक पदार्थ अधीनियम (NDOS Act) के तहत अभियोग दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।पुलिस अधीक्षक कुल्लू साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि एक व्यक्ति से 3 किलो से अधिक चरस बरामद हुई है। पुलिस चरस तस्करी मामले को लेकर आरोपी से पूछताछ कर रही है।
यह भी पढ़े:स्वारघाट: राह चलती महिला से नकाबपोश बदमाशों ने गहने और मोबाइल लूटे
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

