-
Advertisement
HRTC पेंशनर्स से नहीं मिला कोई नेता, अब ऊना में रैली की बनेगी रणनीति
रविंद्र चौधरी/धर्मशाला। हिमाचल विधानसभा (Himachal Vidhansabha) के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है। इस दौरान आज HRTC पेंशनर्स अपनी मांगों को लेकर जोरावर स्टेडियम पहुंचे। HRTC कर्मचारी पेंशन संघ के लोगों ने सुक्खू सरकार पर जमकर गुस्सा निकाला लेकिन फिर भी इन लोगों से मिलने के लिए कोई भी नेता नहीं पहुंचा है। अब गुस्साए पेंशनर्स का कहना है कि ऊना में रैली की सारी रणनीति तैयार की जाएगी और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।
पेंशनर्स ने सीएम पर दागे कई सवाल
इस दौरान एक बुजुर्ग कर्मचारी प्रितम चौहान ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (Cm Sukhu) पर कई सवाल दाग दिए। उन्होने यहां तक कह दिया कि अगर सीएम के दिव्गंत पिता भी हमारी तरह यहां अपने अधिकार मांग रहे होते तो क्या सीएम उन्हे भी यही खड़ा रखते। उन्होंने कहा कि जो सरकार कहती है बजुर्गों की इज्जत मान और सेवा करो वो सरकार आज उन्ही बजुर्गों को दर-दर भटकने के लिए मजबूर कर रही है।
यह भी पढ़े:सीसीटीएनएस में चौथी बार अव्वल रही हिमाचल पुलिस, CM ने दी बधाई
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


