-
Advertisement
विंटर कार्निवल में सैलानियों की भीड़, लक्कड़ बाजार वीरान; विरोध में व्यापारी
संजू/शिमला। एक ओर जहां शिमला के रिज मैदान (Ridge Ground Shimla) पर चल रहे विंटर कार्निवल (Winter Carnival) में टूरिस्टों की भीड़ लगी है, वहीं लक्कड़ बाजार और शिमला के दूसरे बाजार वीरान पड़े हैं। अब लक्कड़ बाजार के दुकानदारों ने इसका विरोध करते हुए कहा है कि विंटर कार्निवल जरूर हो, लेकिन वहां कपड़े और खाने-पीने के सामानों के स्टॉल न लगें। इससे उन्हें भारी नुकसान हो रहा है।
लक्कड़ बाजार दुकानदार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल ने कहा कि रिज मैदान पर पूर्व पीएम स्व. इंदिरा गांधी, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और अन्य महान नेताओं की प्रतिमाओं (Statues) को स्टॉल से ढक दिया गया है। रिज पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ी रहती है, लेकिन लक्कड़ बाजार (Lakkad Bazar) और शिमला के दूसरे बाजार (Other Markets) खाली पड़े हैं। इससे दुकानदारों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। रिज पर खाने-पीने और कपड़ों के स्टॉल नहीं लगाए जाने चाहिए। उन्होंने बताया कि पहले भी इसको लेकर प्रशासन के सामने आवाज उठाई गई थी, लेकिन उनकी नहीं सुनी गई।
यह भी पढ़े:कारोबारी को धमकाने का मामला: सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हिमाचल के डीजीपी कुंडु
रिज की खूबसूरती ही ढक दी
दुकानदारों ने कहा कि रिज पर लोग शहर की खूबसूरती को निहारने के लिए आते हैं, फोटो खिंचवाते हैं। अब स्टॉल और सजावट से रिज मैदान को ढक दिया गया है, जो सही नहीं है। उन्होंने प्रशासन से इन स्टॉल को हटाने की मांग की है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


