-
Advertisement
मनाली में विंटर कार्निवल शुरू, महिला मंडलों की प्रोत्साहन राशि हुई 25 हजार
तुलसी/ मनाली। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) ने मनाली में राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवल (Winter Carnival Manali) का शुभारम्भ किया। उन्होंने ऐतिहासिक हिडिम्बा मंदिर में पूजा-अर्चना करने के उपरान्त परिधि गृह मनाली से कार्निवल परेड (carnival parade) को झंडी दिखा कर रवाना किया। हिमाचल प्रदेश और अन्य राज्यों के 250 से अधिक महिला मंडल और सांस्कृतिक दल परेड में शामिल हुए विंटर कार्निवल में विभिन्न राज्यों के 25 प्रतिभागी समूह भाग ले रहे हैं। उन्होंने महिला मंडलों, विभागों और संस्थाओं द्वारा निकाली गई झांकियों में गहरी रुचि दिखाई।

इस अवसर पर जनसभा को सम्बोधित करते हुए सीएम ने महिला मंडलों को प्रदान की जाने वाली ‘प्रोत्साहन राशि’ (Protsahan Raashi)को 20 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये करने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त मनाली में 15 मील के पास नए पुल के निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि रोहतांग-मनालसू पर्यटन होटल का जीर्णोद्धार किया जाएगा और विद्युत बोर्ड की भूमि पर पार्किंग बनाने की संभावना तलाशने के लिए भी सर्वेक्षण किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने निकट भविष्य में मनाली में स्कीइंग कार्यक्रम आयोजित करने की भी घोषणा की।
सीएम बोले- प्रभावितों को बांटें 34 करोड़ रुपये
सीएम सुक्खू ने कहा कि पिछले वर्ष आपदा के दौरान कुल्लू जिला में भारी क्षति हुई थी। उन्होंने कुल्लू में आपदा के दौरान तीन दिन तक स्वयं राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयासों से तीन दिनों के भीतर बिजली और पानी जैसी आवश्यक सेवाएं अस्थायी रूप से बहाल कर दी गईं थीं और क्षेत्र में फंसे 75 हजार पर्यटकों और 15 हजार वाहनों को 48 घंटों के भीतर सुरक्षित बचाया गया।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कुल्लू जिला से आपदा प्रभावितों को मुआवजा वितरण की शुरूआत कर दी है। उन्होंने कहा कि अब तक क्षेत्र में प्रभावित परिवारों को 34 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 70 प्रतिशत बैंक ऋण की सुविधा देगी, जिसमें 30 प्रतिशत इक्विटी का योगदान होगा और सौर ऊर्जा डिवेल्पर को केवल 10 प्रतिशत जमानत राशि जमा करवानी होगी यह जमानत राशि 25 वर्षों के बाद वापिस कर दी जाएगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


