-
Advertisement
आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों और योगा गाइड के सैकड़ों पदों पर होगी भर्ती
लेखराज धरटा/शिमला। हिमाचल प्रदेश में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों (Ayurvedic Medical Officers) के 140 पदों, 740 आयुष वैलनेस केंद्रों (Ayush Wellness Centers) में योगा गाइड, 22 होम्योपैथिक चिकित्सक और 25 प्रयोगशाला तकनीशियन (Lab Technician) के पदों पर भर्ती की जाएगी। आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा (Yadvinder Goma) ने मंगलवार को इसके निर्देश दिए हैं।
वे शिमला में विभागीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। आयुष मंत्री ने विभाग में खाली पदों को भरने के निर्देश दिए। उन्होंने आयुर्वेदिक संस्थानों, विशेषतौर पर न्यूनतम ओपीडी (OPD) वाले संस्थानों के युक्तिकरण के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक संस्थानों के निर्माण एवं स्तरोन्नत कार्य भी समयबद्ध पूर्ण किया जाना चाहिए।
इतने पदों पर होगी भर्तियां
गोमा ने कहा कि 740 आयुष वैलनेस केंद्रों में योगा गाइड, 22 होम्योपैथिक चिकित्सक और 25 प्रयोगशाला तकनीशियन की भी जल्द तैनाती होगी। उन्होंने आयुष विभाग की वेबसाइट और फेसबुक पेज (Website And Facebook Page) तैयार करने को कहा, ताकि विभाग की विभिन्न गतिविधियों को और प्रभावी ढंग से प्रचारित और प्रसारित किया जा सके। आयुष मंत्री ने प्रदेश में अश्वगंधा (Ashwagandha) की पैदावार के लिए विभाग के अभियान की सराहना करते हुए कहा कि सीमित बजट एवं संसाधनों के बावजूद अभियान के सफल संचालन में विभाग के प्रयास सराहनीय हैं।
यह भी पढ़े:स्टेटस स्टार्ट-अप रैंकिंग-2022 में हिमाचल को उत्कृष्ट राज्य का पुरस्कार
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


