-
Advertisement
सोलन में 551 दीयों से सजा मां शूलिनी का द्वार, शाम को जलेगी राम ज्योति
नरेंद्र कुमार/सोलन। अयोध्या में सोमवार को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha Of Ramlala) के अवसर पर हिमाचल के साथ ही सोलन (Solan) भी राममय हो गया। राम भक्तों ने सुबह शूलिनी देवी मंदिर (Shoolini Devi Temple) में 551 दीये जलाकर भगवान राम (Lord Ram) के आगमन का स्वागत किया।
मां शूलिनी सेवा ट्रस्ट के ट्रस्टी सूरज का कहना है कि 500 साल बाद यह ऐतिहासिक पल आया है, जब भगवान राम अपने मंदिर में स्थापित हुए हैं। लोगों को इस ऐतिहासिक पल (Historical Moment) को राम ज्योति जलाकर दिवाली की तरह मनाना चाहिए। मंदिर में शाम के समय भी फिर 551 दीये जलाए जाएंगे। इसके अलावा सोलन में घर-घर पर राम ज्योति जलाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
