-
Advertisement
मैक्लोडगंज लौटे दलाई लामा, तिब्बती समुदाय ने किया जोरदार स्वागत
दीपक भारद्वाज/मैक्लोडगंज। तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा (Tibetan Religious Guru The Dalai Lama) तीन राज्यों- सिक्किम, पश्चिम बंगाल और बिहार के बोधगया की यात्रा के बाद सोमवार को मैक्लोडगंज (Mcleodganj) वापस लौट आए। आपको बता दें कि दलाई लामा को अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा (Pran Prathishtha Ceremony Of Ramlala in Ayoodhya) समारोह में भाग लेने का निमंत्रण मिला था, लेकिन घुटनों की समस्या के कारण वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके।
दलाई लामा के मैक्लोडगंज लौटने पर न केवल हिमाचल का तिब्बती समुदाय (Tibetan Community) बहुत खुश है, बल्कि धर्मशाला के कारोबारी भी बेहद प्रसन्न हैं। उनके स्वागत के लिए तिब्बती समुदाय के सैंकड़ों लोग धर्मशाला में कचहरी के पास कतारों में खड़े दिखे। गग्गल एयरपोर्ट से धर्मशाला के पूरे रास्ते में जगह-जगह लोग दलाई लामा के स्वागत में खड़े नजर आए।
यह भी पढ़े:रामलला के चरणों में साष्टांग हुए पीएम मोदी, चरणामृत ग्रहण कर खोला 11 दिन का व्रत
लद्दाख से आए बौद्ध भिक्षु
तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा 9 दिसंबर को दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। बोधगया (Bodhgaya) में दलाईलामा ने विभिन्न कार्यकमों में हिस्सा लिया। दलाई लामा के दर्शन के लिए लद्दाख से बड़ी संख्या में बौद्ध भिक्षु (Buddhist Monks) भी मैक्लोडगंज पहुंचे हैं। अब कारोबारियों को उम्मीद है कि दलाई लामा के लौट आने के बाद पर्यटकों के आने से व्यवसाय को चार चांद लगेंगे।.

