-
Advertisement
Hamirpur: अटल स्कूल का नाम बदलकर राजीव गांधी डे बोर्डिंग रख दिया: बीजेपी का आरोप
अशोक राणा/हमीरपुर। बीजेपी (Himachal bjp) ने सुक्खू सरकार पर अटल आदर्श स्कूल हमीरपुर (Atal Adarsh School Hamirpur) का नाम बदलकर राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल (Rajiv Gandhi Day Boarding School) रखने और स्कूल के बजट को बंगाणा शिफ्ट करने का आरोप लगाया है।
बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नवीन शर्मा ने शनिवार को हमीरपुर में प्रेसवार्ता में कहा कि ब्राहलडी में अटल आदर्श स्कूल का 5 करोड़ का बजट (Budget) भी शिफ्ट किया गया है। उन्होंने सरकार से बजट को बहाल करने की मांग करते कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो पार्टी आंदोलन (Agitation) छेड़ेगी।
हमीरपुर के 4 नुमाइंदे किस काम के?
शर्मा ने कहा कि हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के चार नुमाइंदे अहम ओहदों पर बैठे हैं, लेकिन विकास का काम ठप पड़ा हुआ है। सरकार हमीरपुर में विकास कार्यों की अनदेखी कर रही है। सरकार के नुमाइदें काम नहीं करवा पा रहे हैं। हमीरपुर में उनके योगदान पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

