-
Advertisement
R&P रूल में बदलाव से भड़के शास्त्री, बोले-ग्रैजुएशन की डिग्री लेकर वोट मांगने आएं नेता
AGitation: लेखराज धरटा/शिमला। हिमाचल में शास्त्री पद (Shastri Post) के लिए R&P रूल को बदलकर बीएड अनिवार्य करने पर भड़के शास्त्रियों ने शनिवार को सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बेरोजगार शास्त्रियों ने शिमला में संस्कृत एवं संस्कृति संरक्षण संघ की बैनर तले प्रदर्शन (Agitation) किया। संघ ने सरकार पर संस्कृत को बढ़ावा देने की बजाय इसको खत्म करने के आरोप लगाए हैं। संघ का कहना है कि अगर सरकार ने फैसला नहीं बदला तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।
बेरोजगार हैं 5 हजार शास्त्री
संस्कृत एवं संस्कृति संरक्षण संघ कांगड़ा के अध्यक्ष आचार्य संजीव शर्मा ने कहा कि सरकार ने शास्त्री पदों के लिए एनसीटीई (NCTE) का हवाला देकर आर एंड पी रूल बदल दिए हैं, जिससे शास्त्रियों का भविष्य खतरे में पड़ गया है। सरकार ने शास्त्री पदों के लिए बीए के साथ संस्कृत और बीएड (Sanskrit And BEd ) को मान्यता दे दी है और शास्त्रियों को बीएड करने को कहा जा रहा है, जबकि 4 से 5 हजार शास्त्री प्रदेश में बेरोजगार हैं। सरकार ने अगर इस फैसले को वापस नहीं लिया तो आगामी लोकसभा चुनाव में नेता ग्रेजुएशन की डिग्री लेकर ही उनके घर वोट मांगने आएं, अन्यथा उनका विरोध किया जाएगा।

