-
Advertisement
Campaign: HPSPCB ने शिमला से शुरू किया ‘’ई-कचरा संग्रह अभियान”, अगला नंबर सोलन का
संजू/शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (HPSPCB) ने करो संभव नाम की संस्था के सहयोग से शिमला (Shimla) में शनिवार से ‘’ई-कचरा संग्रह अभियान” (E-Waste Collection Campaign) संग्रह अभियान शुरू किया। अभियान 5 फरवरी तक चलेगा। इसके बाद सोलन का नंबर है, जहां 6 से 8 फरवरी तक अभियान चलाया जाएगा। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने न्यू शिमला स्थित बोर्ड के मुख्यालय में मोबाइल वैन (Mobile Van) को हरी झंडी दिखाई। अब यह वैन दो दिन तक शिमला में घूमेगी और ई-कचरा एकत्र करेगी।
पर्यावरण के लिए खतरा है ई-वेस्ट
संजय गुप्ता ने कहा कि ई-कचरा, वैश्विक स्तर पर सबसे तेजी से बढ़ते अपशिष्ट पदार्थों में से एक है, जो एक पर्यावरणीय खतरा है। इलेक्ट्रॉनिक और इलेक्ट्रिक उपकरणों में सीसा, कैडमियम, पारा और ब्रोमिनेटेड फ्लेम रिटार्डेंट सहित खतरनाक सामग्री होती है। अगर इनका औपचारिक चैनलों के माध्यम से निपटान नहीं किया गया तो यह पर्यावरण (Environment) और मानव स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है।
यह भी पढ़े:नड्डा ने पालमपुर के बूथ से पार्टी के गांव चलो अभियान का किया शुभारंभ
ई-कचरा वैन में जमा करवाएं
बोर्ड के सदस्य सचिव अनिल जोशी ने शिमला और सोलन के नागरिकों से अनुरोध किया कि वे अपना ई-कचरा मोबाइल वैन में जमा कर अभियान में भाग लें। एकत्रित ई-कचरे को सुरक्षित और वैज्ञानिक निपटान और रीसायक्लिंग के लिए अधिकृत लोगों को भेजा जाएगा।

