-
Advertisement
नालागढ़ में एक और फैक्ट्री में लगी आग, ट्रांसफॉर्मर बनाने वाली कंपनी को 20 लाख का नुकसान
रविंद्र/ बद्दी। बद्दी के नालागढ़ में केमिकल फैक्ट्री (Fire Incidence In Chemical Factory In Nalagarh) में लगी आग अभी बुझी ही है कि ट्रांसफॉर्मर बनाने वाली एक कंपनी में रविवार देर शाम आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट (Short Circuit) बताया जाता है। आग से कंपनी को 20 लाख का नुकसान हुआ है। इस हादसे में किसी को जानी नुकसान की अभी कोई खबर नहीं है।
नालागढ़ ढेरोवाल बैरियर के पास ट्रांसफॉर्मर (Transformer) बनाने वाली न्यू बंसल जनरेशन कंपनी में ओवन के पास शॉर्ट सर्किट से अचानक आग भड़क गई। कंपनी के वर्कर ने इसकी सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) को दी। फायर ब्रिगेड की तत्परता से 3 गाड़ियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक कंपनी का तक़रीबन 20 लाख का नुक़सान हो चुका था। फायर ऑफिसर जयपाल सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर की कॉइल (Coil) को गरम करने वाली मशीन में आग लगी थी। फायर ब्रिगेट की गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

