-
Advertisement
HRTC की दिल्ली रूट पर सभी सेवाएं बहाल,दोनों तरफ से संचालन शुरू
HRTC: शिमला। किसान आंदोलन (Kisan Andolan) के बीच एचआरटीसी की दिल्ली रूट (Delhi Route) पर सस्पेंड की गई बसों का आज संचालन शुरू (Operations Started) हो गया है। बीते कल हिमाचल से दिल्ली जाने वाली सभी एचआरटीसी बसों ( HRTC Buses) को चंडीगढ़ तक सीमित कर दिया गया था। जबकि जो एचआरटीसी (HRTC) की बसें दिल्ली में थी उन्हें वहीं पर रोक दिया गया था। लेकिन आज फिर से एचआरटीसी की बसों का संचालन दोनों तरफ से शुरू कर दिया गया है।
वैकल्पिक मार्ग से हो सकती है आवाजाही
एचआरटीसी के एमडी रोहन चंद ठाकुर (HRTC MD Rohan Chand Thakur) के मुताबिक दिल्ली पुलिस से प्राप्त परामर्श पर आज से पुनः सुचारू रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग 44 बस अड्डा दिल्ली, मजनू का टीला, सिग्नेचर ब्रिज, खजूरी चौक, लोनी, खेकड़ा एक्सप्रेस व राई से चलाने का निर्णय लिया गया है। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे बंद होने की सूरत में एचआरटीसी की बसें वाया साहा, शाहबाद या फिर साहा, लाडवा, पिपली, करनाल से आवाजाही करेंगी। रोहन चंद के मुताबिक यात्री किसी भी तरह की जानकारी के लिए एचआरटीसी के कंट्रोल रूम ( HRTC Control Room) के फोन नंबर 0177.2658765, 011.23868694 व 94633.78026 पर संपर्क कर सकते हैं।
-लेखराज घरटा

