-
Advertisement
मेरे मित्र बहुत है शायद इसलिए ऐसा हो रहा होगा: बोले सुधीर
Sudhir Sharma: धर्मशाला। जान से मारने की धमकी मिलने के बाद धर्मशाला पहुंचे कांग्रेस के विधायक सुधीर शर्मा (Congress MLA Sudhir Sharma) ने कहा कि उसके बारे में सीएम व डीजीपी (CM and DGP) से चर्चा की है, वो इस बात को देख रहे हैं। सभी माध्यमों से जांच चल रही है जल्द सच्चाई सामने आएगी। आखिर सुधीर शर्मा ही निशाना क्यों इस पर मीडिया से बातचीत के दौरान सुधीर शर्मा ने कहा- मेरे मित्र बहुत है शायद इसीलिए ऐसा हो रहा होगा। उन्होंने कहा कि धमकी के पीछे की वजह तो पता नहीं मेरा किसी के साथ कोई द्वेष नहीं है। जल्द सब सामने आ जाएगा । हिमाचल जैसे शांत राज्य में इस तरह की बात सामने आना बड़े अचंभे की बात है। अगर कांग्रेस ( Congress) के ही लोग है तो इस तरह की चीजें राजनीति में नहीं होनी चाहिए। इससे नीचे गिरा स्तर क्या होगा। पुलिस सजग है , जांच एजेंसियां काम कर रही है। सब सामने आएगा।
राज्यसभा व लोकसभा चुनावों को लेकर कहीं ये बात
राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha elections) को लेकर सुधीर ने कहा कि सभी को अपनी बात रखने का हक है मेरे से किसी ने कोई संपर्क नहीं किया। कांग्रेस के पास संख्या बल है, लगता नहीं कोई घबराने वाली बात है। वहीं लोगसभा चुनाव लड़ने को लेकर उन्होंने दोहराया कि वो पहले ही कह चुके हैं कि जो लोग सत्ता का केंद्र है, उन्हें मौका मिले। जो विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र तक सीमित हो वे बेचारा विधानसभा क्षेत्र से बाहर कहां चुनाव प्रचार करने जाएगा। कांगड़ा में और भी नेता है, उन्हें मौका मिलना चाहिए।
यह भी पढ़ेंः बंबर ठाकुर पर जानलेवा हमला मामले में एसआईटी गठित, दो पीएसओ भी दिए
बेबाकी से अपनी बात कह देना गलत ही नहीं
राजेद्र राणा और सुधीर (Rana and Sudhir)के चर्चा का केंद्र बनने के संबंध में विधायक ने कहा हम चर्चा में क्यों आ जाते हैं पता नहीं। हम अपना काम कर रहे हैं। हड़ताल पर बैठे अभ्यर्थियों से बात करने गए थे, वे प्रदेश के बच्चे हैं। उनकी बात सुनी। बेबाकी से अपनी बात कह देना गलत नहीं है। चर्चा बनी रहती है, बनी भी रहनी चाहिए। चुना हुआ नेता क्या सोच रहा है ये पता कैसे चलेगा। वहीं कांग्रेस नेताओं की नाराजगी को लेकर सुधीर ने कहा कि ये आत्म मंथन का विषय है। पार्टी के नेताओं को ध्यान देना चाहिए कि क्यों ऐसा हो रहा है। इसे गंभीरता से लेना चाहिए इतनी बड़ी पार्टी है। अगर कहीं पर बदलाव की जरूरत है तो बदलाव करना चाहिए और अकेले संघर्ष करना चाहिए।

