-
Advertisement
Political Crisis: सीएम बोले- छोटे भाई हैं विक्रमादित्य, नाराजगी को दूर करेंगे
Political Crisis: शिमला। हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhvinder Singh Sukhu) ने कहा कि लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का इस्तीफा (Resignation of Vikramaditya Singh) स्वीकार करने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह उनके छोटे भाई हैं। उनकी जो भी नाराजगी होगी, उसे दूर किया जाएगा। सीएम ने उनका इस्तीफा स्वीकार करने से इनकार (Refused) कर दिया है।
विधायकों को दिए करोड़ों के प्रलोभन
वहीं, सीएम सुक्खू ने कहा कि लोकतंत्र (Democracy) में सत्य की जीत होती है। उन्होंने सत्यमेव जयते का नारा बुलंद करते हुए कहा कि बीजेपी ने तोड़फोड़ कर हिमाचल सरकार (Himachal Government) गिराने की कोशिश की। विधायकों को करोड़ों रुपए के प्रलोभन दिए गए। अभी भी विधायकों को प्रलोभन दिए जा रहे थे, लेकिन कांग्रेस के विधायकों ने अपनी पार्टी का साथ नहीं छोड़ा।
वीरभद्र सिंह को ही भुला दिया
आपको बता दें कि सुबह के वक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विक्रमादित्य सिंह ने अपना इस्तीफा देने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह (Former CM Virbhadra Singh) के नाम पर कांग्रेस की सरकार बनी, लेकिन मौजूदा सरकार ने वीरभद्र सिंह को ही भुला दिया। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह की प्रतिमा बनाने के लिए रिज में दो गज तक की जमीन नहीं दी गई। जिससे वे काफी आहत हुए हैं।
-संजू

