-
Advertisement
ना जनता को संतुष्ट कर पाए ना अपने विधायकों को, सब है रुष्ट
Anurag Thakur: ऊना। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर(Union Minister Anurag Thakur) ने हिमाचल कांग्रेस सरकार में चल रही सियासी उथल पुथल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ना जनता को संतुष्ट कर पाए ना अपने विधायकों को संतुष्ट कर पाए। ना जनता संतुष्ट ना विधायक संतुष्ट.. सब है रुष्ट। उन्होंने कहा कि कांग्रेस (Congress)से नेता अब पलायन कर रहे हैं। होड़ मची है कि कैसे कांग्रेस से छुटकारा पाया जाए। कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई है, कशमकश है। लेकिन इन सब में हिमाचल की जनता का नुकसान हुआ है। हिमाचल की जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी, अबकी बार साफ करेगी और चारो सीटें पर बीजेपी ( BJP)की जीत होगी।
कई कार्यक्रमों में शिरकत की
शनिवार को जिला ऊना के एकदिवसीय प्रवास पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कई कार्यक्रमों में शिरकत की। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के तहत उपमंडल मुख्यालय अंब में केंद्रीय मंत्री ने अंबेडकर भवन (Ambedkar Bhawan) में आयोजित किए गए कार्यक्रम में भाग लेते हुए नशा मुक्त सुरक्षा युक्त अभियान का शुभारंभ किया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री गगरेट के ब्रह्मपुर पहुंचकर सामुदायिक भवन की आधारशिला रखी। जबकि अंत में हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत नशा मुक्त सुरक्षा युक्त अभियान का शुभारंभ करते हुए युवाओं को नशे के खिलाफ खड़े होने का आह्वान किया।
यातायात नियमों का पालन करें
अनुराग ठाकुर ने कहा कि युवा देश का भविष्य है और युवाओं को सुरक्षित करने के लिए जरूरी है कि सड़क पर चलते हुए वह यातायात नियमों (Traffic rules) का पालन करें। जिससे न केवल उनकी सुरक्षा निहित हो अपितु अन्य लोग भी सुरक्षित रह सके। वर्तमान समय में नशा हिमाचली युवाओं के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है और उससे निपटने के लिए सभी वर्गों को एक साथ आगे आना होगा। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने युवाओं को निशुल्क हेलमेट प्रदान करते हुए दो पहिया वाहन चलाते समय उसका हमेशा उपयोग करने की भी सीख दी।
