-
Advertisement
HPPSC: रिसर्च ऑफिसर के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट व सब्जेक्ट एप्टिट्यूड टेस्ट का शेड्यूल जारी
HPPSC: शिमला। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ( HPPSC) ने अर्थशास्त्र व सांख्यिकी विभाग (Department of Economics and Statistics) में रिसर्च ऑफिसर (Research Officer) के पद को भरने के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट व सब्जेक्ट एप्टिट्यूड टेस्ट का शेड्यूल जारी किया है। यह टेस्ट 15 मई को आयोजित किया जाएगा। पहला पेपर सुबह 11 बजे से 12 बजे तक जबकि दूसरा पेपर दोपहर बाद 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। इसके अलावा योजना विभाग में असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर के पद को भरने के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट व सब्जेक्ट एप्टिट्यूड टेस्ट (Screening Test and Subject Aptitude Test) 18 मई को होगा। इसके तहत पहला पेपर सुबह 11 बजे से 12 बजे तक आयोजित होगा, जबकि दूसरा पेपर दोपहर बाद 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा।

उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड
लोक सेवा आयोग ( HPPSC)ने इस टेस्ट के उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। आयोग की वेबसाइट www.hppsc.hp.gov.in/hppsc से उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड (Admit card download)कर सकते हैं। इस टेस्ट के लिए एक बार परीक्षा केंद्र आबंटित करने के बाद बदला नहीं जाएगा। आयोग ने उम्मीदवारों को स्क्रीनिंग टेस्ट में बैठने से पहले ई-एडमिट कार्ड के साथ जारी दिशा-निर्देश को पढ़ने की सलाह दी है।
-संजू

