-
Advertisement
Kullu News: मणिकर्ण घाटी में रास्ता भटके तीन पर्यटक, शिमला से किशोर लापता
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश की मणिकर्ण घाटी (Manikaran Valley) के पुलगा में तीन पर्यटक (Three Tourists) रास्ता भटक गए हैं। तीनों को रेस्क्यू करने के लिए टीम रवाना हो गई है। शनिवार को पुलिस को तीनों पर्यटकों के रास्ता भटकने की सूचना मिली। तीनों पर्यटक सुरक्षित बताए जा रहे हैं, लेकिन पुलिस टीम (Police Team) अभी तक उन्हें वापस लेकर नहीं पहुंच पाई है। मामले को लेकर SP डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पर्यटक बिना गाइड अकेले पहाड़ों की ओर ना जाएं।
10 मई से किशोर नहीं आया घर
वहीं, दूसरी ओर जिला शिमला में एक 16 साल का लड़का लापता हो गया है। 10 मई को लड़का घर से बिना बताए निकला था लेकिन उसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। लड़का छोटा शिमला का बताया जा रहा है। परिजनों ने रिश्तेदारों से लेकर आसपास सभी जगह उसे ढूंढा, पर वह नहीं मिला। इसलिए बीते रोज ही लड़के के पिता ने पुलिस में गुमशुदगी (Missing) की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने किडनैपिंग का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

