-
Advertisement

Forest Fire: हिमाचल में नहीं थम रही जंगल की आग, 4 साल का रिकॉर्ड टूटा; मामले 1100 पार
शिमला। हिमाचल प्रदेश के जंगलों में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते एक सप्ताह में आग की घटनाओं में 3 गुना वृद्धि हुई हैं। रोज़ाना आग लगने की घटनाओं में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इस बार की घटनाओं ने बीते 4 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ (Record Broken) दिया है। जंगलों में आग लगने के मामले सबसे ज्यादा 1100 के पार जा पहुंचे हैं।
वन विभाग के मुखिया राजीव कुमार के मुताबिक, 10 हज़ार हेक्टेयर से ज्यादा की भूमि की वन संपदा (Forest Wealth) राख चुकी है और आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। 3 करोड़ 5 लाख का नुकसान अभी तक वनों को हो चुका है। उन्होंने बताया कि पिछले दस सालों में एक साल छोड़कर आग के मामले बढ़ रहें हैं। 2021-22 में जंगलों में आग लगने की मात्र 33 घटनाएं सामने आई थी। 2022-23 में यह घटनाएं बढ़ कर 860 पहुंच गई थी और 2023-24 में जंगलों में आग लगने की 681 घटनाएं सामने आईं। इन घटनाओं में इस दौरान गिरावट दर्ज की गई। वहीं 2024-25 के अनुसार वर्तमान समय में ही यह घटनाएं 1100 के पार पहुंच चुकी हैं।