-
Advertisement
Forest Fire: चंबा में दो दिन से जल रहे जंगल, लोगों के घर तक पहुंची आग
चंबा। हिमाचल में जंगल की आग (Forest Fire) के मामले रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। इस आग से प्रदेश की करोड़ों की वन संपदा (Forest Wealth) जलकर राख हो गई है। वहीं, जिला चंबा के साथ लगती मंगला पंचायत में शनिवार को दिनभर जंगलों में आग लगी रही। ग्रामीणों का कहना है कि 2 दिनों से जंगल में आग लगी हुई है, जिससे आसपास धुएं के गुबार बन गए हैं। जंगलों की आग गांववासी उत्तम राणा और प्रेम सिंह के घर तक आ पहुंची।
जिसके बाद तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। उधर, सूचना मिलने के बाद वन विभाग (Forest Department) के कर्मचारी लोगों के साथ आग बुझाने पहुंच गए। मंगला के अलावा सामदार और सूही की पहाड़ी पर भी शुक्रवार से आग लगी हुई है। जंगल की इस आग में वन संपदा के साथ-साथ कई वन्य प्राणी बेमौत मारे जा रहे हैं।

