-
Advertisement
Internet की लत कहीं आपको पागल न कर दे, Research में हुए चौकानें वाले खुलासे
Technology के एडवांस होते ही सबसे ज्यादा सहूलियत यूथ को हुई है लेकिन टेक्नोलॉजी अपने साथ कुछ बुरी चीजें भी लेकर आई है जो आज के यूथ के दिमाग पर गलत असर डाल रही है। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो इंटरनेट (Internet) का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके कुछ काम आ सकती है। क्योंकि एक रिसर्च सामने आई है जिसमें यह बताया गया है कि कैसे इंटरनेट का ज्यादा इस्तेमाल करना आपको पागल बना सकता है।
यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लंदन’ (University College of London’) के रिसर्चर ने ब्रेन इमेजिंग के ऊपर रिसर्च की है जिसमें यह पाया गया है कि इंटरनेट की लत के कारण युवा नशे की लत, गलत व्यवहार के साथ-साथ नेगेटिव बिहेवियर की चपेट में आ सकता है। यानी सीधे शब्दों में कहें तो इससे मानसिक संतुलन खराब हो सकता है।
समय बदलने से साथ साथ इंटरनेट स्पीड (Internet Speed) में भी बदल रही है। जहां हम कभी 2जी पर काम करते थे वहीं अब फाइव जी पर काम कर रहे हैं। लेकिन स्पीड बढ़ने के साथ ही खतरा भी कई तरह से बढ़ रहा है। आपको बता दें, इंटरनेट की लत दिमाग के उन हिस्सों पर बुरा असर डालती है जो सबसे ज्यादा काम करता है। यह दिमाग का वो हिस्सा होता है जो पॉजिटिव और लक्ष्य-निर्धारित करता है।
रिजल्ट बताते हैं कि इंटरनेट की लत से जुड़ी बदली हुई तंत्रिका गतिविधि संभावित रूप से नकारात्मक व्यवहार और विकासात्मक परिवर्तनों को जन्म दे सकती है जो किशोरों के जीवन को प्रभावित कर सकती है।

