-
Advertisement
Bigg Boss OTT 3 : डॉली चाय वाला सहित वड़ा पाव गर्ल भी बनेंगी शो का हिस्सा, इस बार होस्ट भी नया
Bigg Boss OTT 3 : नेशनल डेस्क। बिग बॉस OTT 3 जल्द ही शुरू होने वाला है। ऐसे में इस शो में हिस्सा लेने वाले संभावित नाम सामने आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर मशहूर कई नामी चेहरों को इस बार शो में इन्वाइट (Invite ) किया गया है। जहां, दो शादियां कर सुर्ख़ियों में आए पॉपुलर यूट्यूबर अरमान मलिक (Popular YouTuber Armaan Malik) को शो में साइन कर लिया गया है। वहीं, डॉली चाय वाला भी इस मशहूर शो का हिस्सा बनने वाले हैं। आपको बता दें, इस बार शो में कुछ अलग दर्शकों को दिखने वाला है। बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर शो को होस्ट करते नजर आएंगे। चलिए शो का हिस्सा बनने वाले फेमस चेहरों पर डालते हैं एक नजर….
#SonamKhan Will Participate In #BiggBossOTT3 #BBOTT3
100 Confirmed✅
She Is 51 Years Old😯
More About Details Check below👇 pic.twitter.com/1MFmd8eXZe— BIGG BOSS OTT3 (@BiggBossOTT3TaK) June 12, 2024
गदर 2 एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Gadar 2 actress Ameesha Patel) भी शो का हिस्सा बन सकती हैं। वहीं, 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस सोनम खान भी इस शो के जरिए वापसी कर सकती हैं। बता दें, एक्ट्रेस 1994 की फिल्म इंसानियत में सनी देओल और अमिताभ बच्चन के साथ नजर आई थीं।
सोशल मीडिया पर वायरल वड़ा पाव गर्ल उर्फ चंद्रिका दीक्षित भी शो का हिस्सा बनने वाली हैं। सोशल मीडिया सेंसेशन डॉली चायवाला को भी शो ऑफर हुआ है।
#SaiKetanRao Will Be Participate In #BiggBossOTT3 #BBOTT3
100% CONFIRMED✅
More About Information Check 👇 pic.twitter.com/6upWpZb4of— BIGG BOSS OTT3 (@BiggBossOTT3TaK) June 10, 2024
27 साल के रेपर रोहित कुमार चौधरी भी शो का हिस्सा बन सकते हैं। इमली शो फेम एक्टर साई केतन राव को भी मेकर्स ने ऑफर दिया है।
दिलवाले, गुस्ताखी, रूह जैसे पॉपुलर म्यूजिक वीडियोज में नजर आईं एक्ट्रेस सना सुल्ताना भी शो में दिखेंगी।
पॉपुलर यूट्यूबर अरमान मलिक (Popular YouTuber Armaan Malik) को शो में साइन कर लिया गया है। वहीं, सोशल मीडिया स्टार खुशी चौधरी अपने पति विवेक चौधरी के साथ शो में हिस्सा ले सकती हैं।
#SanaMakbulKhan Will Be Participate In #BiggBossOTT3 #BBOTT3
Now Is 100% Confirmed✅
More About Info Check Below👇 pic.twitter.com/tBvGSCRwd7— BIGG BOSS OTT3 (@BiggBossOTT3TaK) June 11, 2024
एक्ट्रेस सना मकबूल भी बिग बॉस ओटीटी 3 में हिस्सा ले सकती हैं। सना आखिरी बार रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 में देखी गई थीं।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो फेम भव्या गांधी को भी बिग बॉस ओटीटी 3 के मेकर्स ने अप्रोच किया है।
New Host #AnilKapoor#BiggBossOtt3 #BBOTT3 https://t.co/Cq3FdLrryE
— BIGG BOSS OTT3 (@BiggBossOTT3TaK) May 31, 2024
हाल ही में बिग बॉस ओटीटी 3 का नया प्रोमो भी सामने आया है। जिसमें लिखा है- मौसम बदलेगा, तापमान बदलेगा, एके (अनिल कपूर) के आने से अब सब बदलेगा। तैयार हो जाइए फॉर दिस खास सीजन ऑफ बिग बॉस ओटीटी 3, हमारे होस्ट अनिल कपूर के साथ।