-
Advertisement
कल से वक्री चाल में होंगे शनिदेव, इन राशियों को होगी परेशानी
Shani Vakri : ज्योतिष शास्त्र (Astrology) मे ग्रहों की 2 चाल बताई गई हैं। इसमें से पहली है मार्गी यानी जब ग्रह सीधे रास्ते पर चलता है और दूसरा वक्री, जब ग्रह उलटी चाल चलता है। अब 30 जून से कर्मों के देवता शनिदेव (Shanidev) भी वक्री चाल चलने वाले हैं, शनि की यह दशा 16 नवंबर 2024 तक रहेगी। ऐसे में चलिए जानते हैं कि किन राशियों को परेशानी हो सकती है और इन परेशानियों से बचने के लिए कौन से रास्ते अपनाए जा सकते हैं।
इन राशियों पर साढ़ेसाती और ढैया
इस समय शनि कुंभ राशि में विराजमान है। ऐसी स्थिति में मकर, कुंभ और मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव है और वहीं कर्क और वृश्चिक राशि वालों पर शनि की ढय्या का असर है। शनि के वक्री होने से यह पांचों राशि वाले परेशान हो सकते हैं। चलिए जानते हैं शनि के प्रकोप से बचने के लिए कौन से उपाए किए जा सकते हैं।

- उपाए जानने से पहले यह भी जानना जरूरी है कि कौन से लोगों को शनि महाराज परेशान करते हैं। शनि हमेशा उन लोगों को अधिक परेशान करते हैं. जो अपने अधीनस्थों यानी कर्मचारियों को बेवजह सताता है। उनका पैसा नहीं देता और शोषण करता है। ये काम जो भी करता है, शनि उसे अवश्य दंड देता है।
- जो लोग गलत संगति में रहकर बुरे काम करते हैं, उन पर भी शनि का प्रकोप ज्यादा होता है। इसलिए न तो कोई गलत काम करें और न ही ऐसे लोगों के साथ रहें, तभी आप शनि के प्रकोप से बचे रहेंगे।
- शनिवार को शनि का दिन माना जाता है। जब तक शनि वक्री स्थिति में है, शनिवार को भी गलत काम न करें जैसे शराब न पीएं, मांस न खाएं और किसी के साथ गलत व्यवहार न करें।
- अगर आपने किसी को विश्वास में लेकर उससे धन लिया है और लालच में आकर आप उसे लौटाना नहीं चाहते तो ऐसे लोगों पर भी शनि की वक्री दृष्टि रहती है। शनि के वक्र काल से पहले वो पैसा उसे लौटा दें।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Follow the Himachal Abhi Abhi WhatsApp Channel

