-
Advertisement
Budget 2024: क्या हुआ सस्ता क्या महंगा, यहां देखें पूरी लिस्ट
Budget 2024: नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) आज संसद में 2024-25 का बजट पेश किया। आज पेश किए गए बजट में 2024-25 में कई बड़े ऐलान किए गए हैं। आम जनता को कई चीजों पर राहत मिली है,और कुछ चीजें महंगी हुई हैं, हम उनके बारे में बताने जा रहे हैं।
कैंसर(cancer) जैसी घातक बीमारी की तीन दवाएं सस्ती होंगी। इसी के साथ मोबाइल और मोबाइल चार्जर (Mobile and mobile charger)समेत अन्य उपकरणों पर बीसीडी 15 फीसदी घटाई गई है। सोना-चांदी होगा सस्ता वहीं मोदी सरकार ने सोना और चांदी पर कस्टम ड्यूटी कम करके अब 6 फीसदी कर दिया है। पहले कस्टम ड्यूटी 10 प्रतिशत था। साथ ही प्लेटिनम(Platinum) पर 6.5 फीसदी किया जाएगा। जिसके बाद सोना-चांदी और प्लेटिनम (Gold, silver and platinum)की कीमतें कम हो जाएंगी इसके अलावा लेदर और फुटवियर पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई। बिजली के तार, एक्सरे मशीन भी सस्ती होंगी।
प्वाइंट्स में जानिए क्या हुआ सस्ता?
-सोना-चांदी सस्ता
-इंपोर्टेड ज्वैलरी
-प्लेटिनम पर कस्टम ड्यूटी घटी
-कैंसर की दवाएं
-मोबाइल-चार्जर
-मछली का भोजन
– चमड़े से बनी वस्तुएं
– रसायन पेट्रोकेमिकल
– पीवीसी फ्लेक्स बैनर
ये हुआ महंगा
- कुछ टेलिकॉम इक्विपमेंट(Telecom Equipment) पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को बढ़ा दिया है। पहले इन प्रोडक्ट्स पर 10 फीसदी बेसिक कस्टम ड्यूटी थी, लेकिन अब 15 फीसदी लगेगी।
- प्लास्टिक प्रोडक्ट्स(Plastic Products) पर भी कस्टम ड्यूटी बढ़ाई है। इसका मतलब है कि प्लास्टिक से बनी चीजों के दाम भी बजट के बाद बढ़ सकते हैं।
- सोलर सेल या फिर सोलर मॉड्यूल9Solar Module) बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले सोलर ग्लास पर भी टैक्स बढ़ा है। इसका मतलब है कि सोलर सिस्टम लगवाना अब थोड़ा महंगा हो सकता है।

