-
Advertisement
सुरेश रंजन बने चौपाल डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के तीसरी बार अध्यक्ष
नेरवा के विश्रामगृह में डिजिटल मीडिया पत्रकार संघ चौपाल नेरवा -कुपवी-देहा की एक आवश्यक बैठक अध्यक्ष सुरेश रंजन की अध्यक्षता में की गई, जिसमें संगठन के सलाहकार जोगी राम विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर वह कार्यकारिणी को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर 4 वर्ष का कार्य काल पूर्ण होने पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया तथा इसमें नए पत्रकारों की सदस्यता भी शामिल की गई ।
कमल शर्मा ही रहेंगे मुख्य सलाहकार
डिजिटल मीडिया पत्रकार संघ चौपाल के मुख्य सलाहकार कमल शर्मा ने एक सप्ताह पहले डिजिटल मीडिया संघ से इस्तीफा दिया था, जिसे डिजिटल मीडिया पत्रकार संघ द्वारा त्याग पत्र ना मंजूर किया गया तथा अब फिर से कमल शर्मा ही इस संगठन के मुख्य सलाहकार रहेंगे। जोगीराम बरसानटा को सलाहकार , राजेश रढ़ाईक को सलाहकार नियुक्त किया गया। इस कार्यकारिणी में अध्यक्ष सुरेश रंजन, उपाध्यक्ष दक्ष जोशी, महा सचिव संजीव शर्मा, सचिव हेमंत बिंदोली, कोषाध्यक्ष जगदीश चौहान तथा कार्यकारिणी सदस्य विनोद जसटा सुमन शांत संदीप शर्मा देव शर्मा बलदेव शर्मा कुलदीप ठाकुर ने सदस्यता ग्रहण की । इस कार्यकारिणी में सभी पदाधिकारी व सदस्यों ने यह निर्णय लिया की प्रेस क्लब चौपाल द्वारा अभी नेरवा में जो कार्यक्रम होना है उसके लिए डिजिटल मीडिया संगठन ने बिना शर्त विलय के पूर्ण रूप से इस कार्यक्रम में समर्थन देने का ऐलान किया है।

