-
Advertisement
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का हिमाचल दौरा: नयना देवी मंदिर श्रद्धालुओं का प्रवेश 6 घंटे रहेगा बंद, सुरक्षा में 500 जवान तैनात
President Droupadi Murmu Himachal visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आगामी 6 अक्टूबर से हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर और कुल्लू जिले के प्रवास पर आ रही हैं। अपने इस दौरे के दौरान राष्ट्रपति विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी मंदिर में पूजा-अर्चना और दर्शन करेंगी। इसके अलावा वे एम्स बिलासपुर (AIIMS Bilaspur) के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी। राष्ट्रपति के इस वीवीआईपी (VVIP) दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं।
श्री नयना देवी मंदिर में 6 घंटे बंद रहेंगे दर्शन
राष्ट्रपति के मंदिर आगमन और पूजा-अर्चना की प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा कारणों से श्री नयना देवी मंदिर को सुबह 7:00 बजे से दोपहर बाद 1:00 बजे तक (कुल 6 घंटे) आम श्रद्धालुओं के लिए पूरी तरह बंद रखा जाएगा। इस दौरान किसी भी स्थानीय या बाहरी श्रद्धालु को मंदिर परिसर में प्रवेश या दर्शन की अनुमति नहीं होगी। डीसी बिलासपुर राहुल कुमारके अनुसार दौरे वाले दिन दोपहर 1:00 बजे तक मंदिर की ओर जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर आम आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। हालांकि, आपातकालीन सेवाओं को ध्यान में रखते हुए केवल एम्बुलेंस और अन्य आवश्यक वाहनों को ही आने-जाने की छूट दी जाएगी।
एम्स बिलासपुर मार्ग पर रहेगा रूट डायवर्जन
एम्स बिलासपुर में आयोजित दीक्षांत समारोह को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक नौणी चौक से लेकर एम्स परिसर तक का पूरा मार्ग सामान्य वाहनों के लिए बंद रहेगा। ।
500 पुलिस जवान तैनात, 6 सुरक्षा सेक्टरों में बंटेगा इलाका
राष्ट्रपति के दौरे की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे क्षेत्र को किले में तब्दील कर दिया गया है। श्री नयना देवी मंदिर परिसर और एम्स बिलासपुर क्षेत्र की सुरक्षा में कुल 500 पुलिस जवानों को तैनात किया गया है।सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए दोनों प्रमुख स्थलों को 3-3 सुरक्षा सेक्टरों (कुल 6 सेक्टर) में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर की कमान और तैनात जवानों की निगरानी का जिम्मा राजपत्रित अधिकारियों (Gazetted Officers) को सौंपा गया है, ताकि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक न हो।
सुभाष
