-
Advertisement
डॉक्टर की ट्रांसफर पर गुस्साए पांगी के लोग,भूख हड़ताल पर बैठने की धमकी
Pangi Valley People Angry Over Doctor Transfer : भरमौर। पांगी घाटी (Pangi Valley) जो अपनी भौगोलिक कठिनाइयों और सीमित स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जानी जाती है। वहीं एक बार फिर प्रदेश सरकार ने घाटी वासियों को संकट में डाल दिया हुआ है। जहां लोगों को अपनी छोटी से बीमारी का इलाज करवाने के लिए घाटी से बाहर का रुख करना पड़ता था। सर्जन डॉ विशाल शर्मा (Surgeon Dr. Vishal Sharma) के पांगी आने से लोगों को बड़ी सहूलियत मिल गई थी। लेकिन उनका तबादला अब भरमौर (Bharmour) कर दिया गया है। इससे गुस्साए लोगों ने सरकार को कड़ी चेतावनी दी है कि यदि तीनों दिनो के भीतर डॉक्टर विशाल की ट्रांसफर (Doctor Transfer) नहीं रुकवाई गई तो घाटी में भूख हड़ताल कर विरोध किया जाएगा।
सीएम सुक्खू को भेजा ज्ञापन
सरकार के इस फैसले का लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया हुआ है। पंगवाल एकता मंच (Pangwal Ekta Manch) से लेकर अन्य संगठनों ने शुक्रवार को आवासीय आयुक्त के माध्यम से सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेजा है। जिसमें उन्होंने सरकार को कड़ी चेतावनी दी है कि यदि तीनों दिनो के भीतर सर्जन डॉक्टर विशाल की ट्रांसफर नहीं रुकवाई गई तो घाटी में भूख हड़ताल (Hunger Strike) कर विरोध किया जाएगा।
-सुभाष महाजन

