-
Advertisement
![](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2024/09/virbadhra-singh.jpg)
Breaking : शिमला के रिज पर लगेगी दिवंगत पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की प्रतिमा-देखें वीडियो
Statue Of Late Former CM Virbhadra Singh: शिमला के रिज पर स्थित दौलत सिंह पार्क (Daulat Singh Park located on the Ridge of Shimla) में पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की प्रतिमा (Statue Of Late Former CM Virbhadra Singh) लगाई जाएगी।
शिमला नगर निगम (Municipal Corporation) हाउस में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इसको लेकर नगर निगम द्वारा बीती दो जून 2023 को अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया गया था। जिसके बाद नगर निगम द्वारा प्रतिमा के लिए स्थान निर्धारित कर दिया गया है। पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की प्रतिमा दौलत सिंह पार्क में डॉ यशवंत सिंह परमार व कर्नल दौलत सिंह की प्रतिमा के बीच में उपलब्ध जगह में लगाई जाएगी।
-संजू चौधरी