-
Advertisement
सभापति जगदीप धनखड़ को हटाने के लिए विपक्ष लाया अविश्वास प्रस्ताव, 60 सांसदों के हस्ताक्षर
No-confidence motion against Jagdeep Dhankhar: इंडिया गठबंधन ( INDIA)राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ( Chairman Jagdeep Dhankhar) के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव प्रस्ताव पेश करने के लिए नोटिस दिया है । विपक्षी गठबंधन ने धनखड़ पर पक्षपातपूर्ण कार्यप्रणाली का आरोप लगाया है। यह नोटिस राज्यसभा ( Rajya Sabha)के महासचिव पीसी मोदी को सौंपा गया है। नोटिस पर करीब 60 सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं।
कांग्रेस, राजद, टीएमसी, सीपीआई, सीपीआई-एम, जेएमएम, आप, डीएमके सहित लगभग 60 विपक्षी सांसदों ने नोटिस पर हस्ताक्षर किए हैं। सभापति जगदीप धनखड़ को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने के लिए न्यूनतम आवश्यक संख्या 50 है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश (Congress leader Jairam Ramesh)ने कहा कि राज्यसभा के माननीय सभापति द्वारा अत्यंत पक्षपातपूर्ण तरीक़े से उच्च सदन की कार्यवाही का संचालन करने के कारण इंडिया गठबंधन (INDIA bloc)के सभी घटक दलों के पास उनके ख़िलाफ़ औपचारिक रूप से अविश्वास प्रस्ताव लाने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। इंडिया गठबंधन की पार्टियों के लिए यह बेहद ही कष्टकारी निर्णय रहा है, लेकिन संसदीय लोकतंत्र के हित में यह अभूतपूर्व कदम उठाना पड़ा है।
यह है नियम
राज्यसभा के सभापति (Chairman of Rajya Sabha)के खिलाफ संविधान के अनुच्छेद 67(बी) के अनुसार अविश्वास प्रस्ताव लाया जाता है। इसके तहत सभापति को राज्यसभा के सभी तत्कालीन सदस्यों के बहुमत से पारित प्रस्ताव और लोकसभा की सहमति से हटाया जा सकता है। मगर 14 दिन पहले नोटिस देना जरूरी है। बता दें कि इससे पहले अगस्त महीने में भी कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की योजना बनाई थी। मगर बाद में किसी कारणवश इसे टाल दिया गया था।
पंकज शर्मा

