-
Advertisement
CM ऑफिस बोला, Guest Faculty में किसी को स्थायी रोजगार नहीं
Guest Faculty In Himachal Schools : हिमाचल प्रदेश में शिक्षा विभाग में गेस्ट टीचर फैकल्टी (Guest Teacher Faculty)को लेकर सरकार विपक्ष और युवाओं के निशाने पर है। युवा गेस्ट टीचर रखे जाने का विरोध कर रहे हैं। इसी बीच सीएम के मीडिया एडवाइजर नरेश चौहान ने शिक्षा विभाग (Education Department)में गेस्ट टीचर फैकल्टी को लेकर विपक्ष पर गलत प्रचार करने के आरोप लगाए। उन का कहना है कि गेस्ट फेकल्टी को लेकर युवाओं को गुमराह किया जा रहा है, सरकार केवल पार्ट टाइम के तौर पर शिक्षकों को रख रही है, किसी को रोजगार नहीं दिया जा रहा है ,जो सेवानिवृत्त शिक्षक (Retired Teacher)हैं या जो बेरोजगार हैं उन्हें गैप टाइम तक जब कोई शिक्षक (Teacher)छुट्टी जाता है तो उसके स्थान पर सेवाएं देगा। ताकि छात्रों की पढ़ाई का नुकसान ना हो। इसको देखते हुए गेस्ट फैकल्टी के तौर पर उसके लिए यह व्यवस्था की जा रही है किसी भी प्रकार का रोजगार नहीं दिया जा रहा है। इसमें किसी को घबराने की जरूरत है, शिक्षा विभाग में 6 हजार भर्तियां शिक्षकों की सरकार करने जा रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग गलत तरीके से इस पेश कर रहे हैं जबकि स्थाई कोई भी भर्ती नहीं हो रही है।
आक्रोश जनता में नहीं बल्कि बीजेपी में है
शीतकालीन सत्र के पहले दिन 18 दिसंबर को धर्मशाला में बीजेपी ( BJP) की आक्रोश रैली को लेकर नरेश चौहान ने कहा कि बीजेपी के नेता फ्रस्ट्रेशन में है, एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ लगी हुई है। ये आक्रोश जनता में नहीं बल्कि बीजेपी में है। कांग्रेस( congress) के 2 साल के कार्यकाल पूरा होने पर बिलासपुर( Bilaspur) में जो समारोह हुआ, वहां पर हजारों लोग पहुंचे और लोगों ने प्रदेश सरकार की नीतियों पर मुहर लगाई है। बीजेपी पहले दिन से ही सरकार को कमजोर करने का प्रयास कर रही है और सरकार गिराने की साजिश की जा रही है लेकिन उसमें सफल नहीं हो पाए हैं । भाजपा नेताओं को यह समझना चाहिए कि लोगों की क्या भावना है लोगों ने सरकार को चुना है, बीजेपी विपक्ष की भूमिका निभाएं। बीजेपी के नेताओं में आपस में तालमेल नहीं है और एक दूसरे से आगे बढ़ाने की होड़ लगी हुई है जबकि मुख्यमंत्री लगातार प्रदेश हित में काम कर रहे हैं ।

