-
Advertisement
सीएम सुक्खू बोले, उद्योगों का उत्पीड़न या उन्हें धमकाना बर्दाशत नहीं किया जाएगा
CM Sukhu said Harassment Of Industries Will Not Be Tolerated : शिमला। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhvinder Singh Sukhu) ने कहा है कि उद्योगों को दी जाने वाली किसी प्रकार की धमकी या उत्पीड़न (Harassment Of Industries) से सख्ती से निपटा जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को 31 मार्च, 2026 तक हरित ऊर्जा राज्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में प्रदेश में हरित उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है। ये बात उन्होंने आज हिमाचल इंडस्ट्रीलिस्ट एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल से भेंट करने के दौरान कही।
हरित ऊर्जा क्षेत्रों में निवेश करने का आग्रह
सीएम सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार उद्योगों को सुविधाएं प्रदान कर रही है और उद्योग हितैषी वातावरण स्थापित (Industry Friendly Environment) किया जा रहा है। उन्होंने उद्यमियों से प्रदेश में सूचना प्रोद्यौगिकी क्षेत्र, खाद्य प्रसंस्करण, पर्यटन और जल विद्युत ऊर्जा जैसे हरित ऊर्जा क्षेत्रों में निवेश करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती है और हरित पहल ग्लोबल वार्मिंग के प्रभावों को कम करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। राज्य सरकार ने इस संबंध में अनेक पहल की हैं और राज्य में ई.वाहनों के संचालन को बढ़ावा दिया जा रहा है।

नालागढ़ में एक मेगावाट का ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट स्थापित हो रहा
सीएम सुक्खू (CM Sukhu) ने कहा कि प्रदेश सरकार सोलन जिला के नालागढ़ में एक मेगावाट का ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट भी स्थापित कर रही है। राज्य सरकार उद्यमियों को उद्यम स्थापित करने के लिए बेहतर सुविधाएं और अवसर प्रदान करने के लिए बुनियादी अधोसंरचना का विस्तार कर रही है। इस अवसर पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान (Industry Minister Harsh Vardhan Chauhan) और इंडस्ट्रीलिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधि मौजूद थे।
-राहुल कुमार

