-
Advertisement

बर्फ में जमी झील पर मस्ती पड़ी महंगी,गले तक ठंडे पानी में डूबे Tourist -वीडियो
Tourist Rescue Viral Video : बर्फ को देखकर अक्सर टूरिस्ट (Tourists) बेकाबू होने लगते हैं,लेकिन कई मर्तबा ये भारी पड़ जाती है। आज हम आपको ऐसा ही एक वीडियो दिखाने जा रहे हैं,जिसमें टूरिस्टों को बर्फ की बनी झील पर मस्ती (Fun On Ice Lake) करना कैसे महंगा पड़ जाता है,यही नहीं उनकी जान पर बन आती है तो चिल्लाने लगते हैं। गनीमत रही कि वहां मौजूद अन्य पर्यटकों (Tourist) ने उन्हें मुश्किल से बचा लिया। घटना का वीडियो केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी साझा करते हुए पर्यटकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। मामला अरुणाचल प्रदेश से जुड़ा हुआ है।
दरअसल अरुणाचल प्रदेश के तवांग में सेला लेक (Sela Lake in Tawang) पर कुछ टूरिस्ट उस दौरान फंस गए जब वो वहां पर मस्ती कर रहे थे। इस दौरान बर्फ धंसने से वह (Got Stuck In The Water) पानी में फंस गए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि बर्फ से जमी झील के एक हिस्से में चार लोग फंसे हैं। इनमें दो महिलाएं भी हैं। वे मदद के लिए पुकार रहे हैं। इसके बाद कुछ स्थानीय लोग और पर्यटक वहां पहुंचते हैं और सभी को बांस की छड़ियों के सहारे बचाते हैं।
At Sela Pass in Arunachal Pradesh. My advice to tourists: Walk on the Frozen Lakes with experienced people, drive carefully on slippery snow roads and be aware of snow avalanche. Temperatures is freezing so wear warm clothes and enjoy. Your safety is important. pic.twitter.com/UWz8xOzd57
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) January 5, 2025
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने भी घटना का वीडियो साझा किया और पर्यटकों से कठिन इलाकों में जाने से बचने और सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि (Arunachal Pradesh) अरुणाचल प्रदेश के सेला दर्रे पर। पर्यटकों को मेरी सलाह है, अनुभवी लोगों के साथ जमी हुई झीलों पर टहलें, फिसलन भरी बर्फीली सड़कों पर सावधानी से गाड़ी चलाएं और हिमस्खलन से सावधान रहें। तापमान जमने वाला है इसलिए गर्म कपड़े पहनें और आनंद लें। आपकी सुरक्षा महत्वपूर्ण है। यूजर्स भी इस वीडियो (Video) पर जमकर कमेंट कर रहे है। जहां कुछ लोगों रेस्क्यू करने वाले लोगों की जमकर तारीफ कर रहे है। वहीं कुछ यूजर्स जमी बर्फ में टहलने वाले लापरवाह टूरिस्ट की क्लास लगाते भी नजर आ रहे हैं।
-पंकज शर्मा