-
Advertisement
Himachal में जान लो Mosam का हाल, क्या होने वाला है Lohri के बाद
Himachal Weather: हिमाचल दो दिन हुई बारिश व बर्फबारी के बाद आज लोहड़ी (Lohri) पर मौसम खुशगवार बना हुआ है। मौसम विभाग की माने तो अगले 2 दिन मौसम( Weather) साफ रहेगा । मौसम विज्ञान केंद्र शिमला (Meteorological Centre, Shimla)के मुताबिक प्रदेश में 15 जनवरी तक धूप खिली रहेगी हालांकि 15 जनवरी दोपहर बाद प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर 16 जनवरी तक देखने को मिलेगा। इस दौरान प्रदेश के निचले इलाकों में सुबह के वक्त कोहरा छाने का अनुमान है जिसको लेकर मौसम विज्ञान केंद्र अलर्ट (Alert) जारी कर दिया है। आज सुबह ऊपरी शिमला के लिए फिसलन की वजह से वाहन चालकों को परेशानी हुई।
15 जनवरी को सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव (Kuldeep Shrivastava) ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में 15 जनवरी तक मौसम साफ बना रहेगा। 15 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance)सक्रिय होगा वहीं 20 से 21 जनवरी के बीच एक और पश्चिमी विक्षोभ के हिमाचल में आने का अनुमान है। कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि इस दौरान प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मध्यवर्ती इलाकों में हल्की बर्फबारी के साथ बारिश होने का भी अनुमान है। 15 जनवरी के बाद तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी ।17 जनवरी तक शिमला में तापमान 2 डिग्री तक गिर सकता है। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के नीचे इलाकों में सुबह के वक्त कोहरा छाने के आसार है सुबह के वक्त इन इलाकों में 100 मीटर तक की विजिबिलिटी (Visibility)रहने की संभावना है। इसको लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने अलर्ट भी जारी कर दिया है।
संजू चौधऱी

