-
Advertisement
सीएम सुक्खू, डिप्टी सीएम व प्रतिभा सिंह दिल्ली रवाना , नए कार्यालय के उद्घाटन समारोह में होंगे शामिल
CM Sukhu Delhi Tour: सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu), डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री (Mukesh Agnihotri) और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) दिल्ली रवाना हो गए हैं। तीनों नेता कल दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यालय के उद्घाटन (Inauguration of All India Congress Office) समारोह में शामिल होंगे। हाईकमान ने सभी नेताओं को इस कार्यक्रम में शामिल होने को कहा है। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री भी कांग्रेस कार्यालय के उद्घाटन समारोह में शामिल होने दिल्ली गए हैं।
कांगड़ा जिला के प्रवास पर रहेंगे सीएम
सीएम सुखविंदर सुक्खू और प्रतिभा सिंह अपने दिल्ली दौरे (Delhi Tour) के दौरान प्रदेश में कांग्रेस की नई कार्यकारिणी को लेकर भी शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। इस कार्यक्रम के बाद सीएम सुक्खू बुधवार शाम को वापस शिमला लौटेंगे। इसके बाद वे कांगड़ा जिले ( Distt Kangra) के एक सप्ताह के शीतकालीन प्रवास पर रहेंगे। पूर्व में 15 जनवरी को सीएम के कांगड़ा जाने का कार्यक्रम था। मगर अचानक दिल्ली दौरे के कारण इसमें बदलाव किया गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

