-
Advertisement
बद्दी में आयकर विभाग की दबिश, सुबह से वित्तीय दस्तावेजों को खंगाल रही टीम
Income Tax Department raids in Himachal: सोलन जिले में औद्योगिक क्षेत्र बद्दी( Baddi) के झाड़माजरी स्थित एक निजी कंपनी में आयकर विभाग की टीम ने दबिश (Income Tax Department raid) दी है। झाड़माजरी में कैपटेब बायोटेक यूनिट-2 (Captab Biotech Unit-2) में आयकर विभाग की टीम आज सुबह साढ़े 6 बजे पहुंची। आयकर विभाग की इस कार्रवाई से बद्दी के उद्योगपतियों (Industrialists of Baddi) में हड़कंप मच गया। कैपटेब बायोटेक यूनिट-2 में रेड अभी भी जारी है।
दवाओं के साथ खंगाला जा रहा रिकार्ड
कई सालों से यह कंपनी बद्दी( Baddi) में स्थापित है। जानकारी के अनुसार, टैक्स में कथित अनियमितताओं की शिकायत के बाद यह छापेमारी की गई है। आयकर विभाग की टीम कंपनी के वित्तीय दस्तावेजों (Financial documents)के साथ-साथ दवाओं के रिकॉर्ड भी बारीकी से जांच कर रही है। टीम हर पहलू को गंभीरता से खंगाल रही है। किसी को भी फैक्ट्री के अंदर जाने व बाहर आने की इजाजत नहीं दी जा रही है।
नरेंद्र

