-
Advertisement
चि#ट्टे की ओवरडोज से एक युवक की मौ#त, मां ने लगाए दोस्तों पर आरोप
Kullu 24 Year Old Youth Died: जिला कुल्लू के आनी में चिट्टे की ओवरडोज ( Overdose of Chitta)से एक युवक की मौ#त ( Youth Died) हो गई है। युवक की मां ने पुलिस थाना आनी ( Police Thana Anni)में शिकायत दर्ज करवाई है। उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन करनी आरंभ कर दिया है। शव की पहचान राहुल ठाकुर निवासी तिहणी डाकघर शुश,आनी के रूप में हुई है। आनी अस्पताल ( Anni Hospital)में युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
दोस्तों के साथ गया था राहुल
जानकारी के मुताबिक, आनी पुलिस थाना में युवक की मां भीमदासी निवासी आनी ने बताया कि उसके बेटे राहुल ठाकुर (24 )की मौत तीन युवकों की वजह से हुई है। 27 जनवरी बेटे राहुल ने फोन पर कहा कि वह अपने दोस्त कायथ के साथ नोगली में है और गोरा मश्नू जा रहे है। अगले दिन 28 जनवरी को महिला को शिमला (Shimla) में पुलिस के माध्यम से पता चला कि उसके बेटे राहुल की आनी अस्पताल ( Anni Hospital) में उपचार के दौरान मौत हो गई है। महिला जब तक अस्पताल पहुंची तब तक इसके बेटे की मौत हो चुकी थी।
अस्पताल ले जाते तो जान बच जाती
महिला ने बताया कि उसके बेटे राहुल ने लूहरी मोड़ पर किसी व्यक्ति से चिटटा खरीदा था। इसे पता चला कि मंगलवार को इसकी गाड़ी में इसके बेटे के साथ क्षितिज व विनय गांव शाणी व शौचा और एक अज्ञात युवक भी मौजूद था। इन तीनों ने रात को गाड़ी में बैठकर नशीले पदार्थ का सेवन किया। जिस कारण महिला के बेटे राहुल की मौत हो गई। यदि गाड़ी में मौजूद दोनों लोग इसके बेटे की तबीयत बिगड़ते ही इसे पुलिस को फोन करते या उसी गाड़ी में उपचार के लिए अस्पताल ले जाते तो इसके बेटे की जान बच सकती थी। मामले की पुष्टि एसपी डॉ कार्तिकेय गोकुलचंद्र (SP Dr Karthikeya Gokulchandra)ने की है। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।
राहुल कुमार
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

