-
Advertisement
HRTC चालक-परिचालक यूनियन का धरना-प्रदर्शन, छह मार्च के बाद चक्का जाम
HRTC: शिमला। रात्रि भत्ता सहित अन्य वित्तीय लाभों को ना देने पर अब एचआरटीसी चालक-परिचालक यूनियन (HRTC Driver-Conductor Union) ने सरकार व निगम प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को यूनियन ने एचआरटीसी निगम मुख्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन (Dharna) किया। इस दौरान निगम प्रबंधन व हिमाचल सरकार को दो टूक शब्दों शब्दों में कहा कि अगर भत्तों की अदायगी नहीं हुई तो चक्का जाम से भी पीछे नहीं हटेंगे। वहीं यूनियन के पदाधिकारियों ने पूरे प्रदेश भर में मांगों को लेकर 6 मार्च तक जन-जागरण अभियान छेड़ रखा है। छह मार्च के बाद यूनियन के पदाधिकारी चक्का-जाम कर देंगे।
65 माह से रात्रि ओवरटाइम की अदायगी नहीं हुई
एचआरटीसी ड्राइवर यूनियन के कोषाध्यक्ष पदम सिंह ठाकुर ने कहा कि 65 माह से रात्रि ओवर टाइम (Night Overtime) की अदायगी नहीं की गई है। इस बाबत सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) से भी भेंट की जा चुकी हैए उन्होंने 12 अक्टूबर को पीटर हाफ से घोषणा की थी कि 50 करोड़ रूपया ओवरटाइम के लिए और 9 करोड़ रूपया मेडिकल के लिए 31 दिसंबर से पहले दे दिया जाएगा। उसके बाद सीएम सुक्खू से ओक ओवर में भेंट की गई उन्होंने आश्वासन कि जल्द ही 15करोड़ रुपये रिलीज हो जाएगा, जो आज तक नही हुआ। उसके बाद एचआरटीसी प्रबंधन से बात हुई तो प्रबंधन ने कहा कि पैसा नही आया है।
सरकार की ओर से वार्ता का न्योता नहीं मिला
उन्होंने कहा कि 15 दिनों का अल्टीमेटम सरकार को दिया गया लेकिन सरकार की ओर से वार्ता का न्योता नहीं आया। उन्होंने कहा कि आज से प्रतिदिन 6 मार्च तक गेट मीटिंग की जाएगी। बावजूद उसके अगर समय रहते रात्रि ओवरटाइम व वित्तीय लाभों को अदा नहीं किया जाता तो चालक-परिचालक काम छोड़ो अभियान व चक्का जाम (Chakka Jam) जैसे आंदोलन की ओर आगे बढ़ सकते हैं। जिसके के लिए निगम प्रबंधन व सरकार जिम्मेदार होगी।
-राहुल कुमार
