-
Advertisement

IIFA Awards 2025 में ‘लापता लेडीज’ का बोलबाला, हिमाचल की प्रतिभा रांटा को बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस अवॉर्ड
IIFA Awards 2025: इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) अवॉड्र्स का जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में आयोजन किया गया। इस बार फिल्म ‘लापता लेडीज’ (Laapataa Ladies) ने सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स जीतकर इतिहास रच दिया, फिल्म ने अलग-अलग कैटेगरी में सबसे ज्यादा 10 अवॉर्ड जीते। बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड ‘लापता लेडीज’ के लिए किरण राव, आमिर खान को मिला।
After winning our hearts with the incredible story, the award for Best Picture at the NEXA IIFA Awards 2025 goes to Laapataa Ladies!
Congratulations to the entire team! pic.twitter.com/vgrejLjJGA
— IIFA (@IIFA) March 9, 2025
बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ के लिए कार्तिक आर्यन और बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड ‘लापता लेडीज’ के लिए नितांशी गोयल ने जीता। राकेश रोशन को आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट इन इंडियन सिनेमा अवॉर्ड से नवाजा गया। हिमाचल से संबंध रखने वाली प्रतिभा रांटा को लापता लेडीज के लिए बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का खिताब मिला।
Her inspiring and lovely performance in Laapataa Ladies was the highlight of the year! Pratibha Ranta wins the award for Best Debut (Female) at the NEXA IIFA Awards 2025. pic.twitter.com/BRjofcdTnz
— IIFA (@IIFA) March 9, 2025
फिल्म ‘लापता लेडीज’ के लिए किरण राव को बेस्ट डायरेक्शन के अवॉर्ड से नवाजा गया। बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन अवॉर्ड फिल्म ‘लापता लेडीज’ के लिए राम संपत को दिया गया। बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) अवॉर्ड जुबिन नौटियाल को फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के गाने ‘दुआ’ के लिए मिला। बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) अवॉर्ड श्रेया घोषाल को फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ के सॉन्ग ‘अमी जे तोमार 3.0’ के लिए मिला।
IIFA 2025 के बड़े विनर्स की पूरी लिस्ट
बेस्ट फिल्म: लापता लेडीज
बेस्ट एक्टर: कार्तिक आर्यन (भूल भुलैया 3)
बेस्ट एक्ट्रेस: नितांशी गोयल (लापता लेडीज)
बेस्ट डायरेक्टर: किरण राव (लापता लेडीज)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: रवि किशन (लापता लेडीज)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: जानकी बोड़ीवाला (शैतान)
बेस्ट विलेन: राघव जुयाल (किल)
बेस्ट डेब्यू एक्टर: लक्ष्य लालवानी (किल)
बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस: प्रतिभा रांटा (लापता लेडीज)
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर: कुणाल खेमू (मदगांव एक्सप्रेस)
OTT और वेब सीरीज अवॉर्ड्स भी हुए शामिल!
IIFA 2025 में इस बार OTT और वेब सीरीज को मिली खास जगह
बेस्ट डिजिटल फिल्म: अमर सिंह चमकीला
बेस्ट डिजिटल एक्टर: विक्रांत मैसी (सेक्टर 36)
बेस्ट डिजिटल एक्ट्रेस: कृति सैनन (दो पत्ती)
बेस्ट वेब सीरीज: पंचायत 3
बेस्ट वेब एक्टर: जितेंद्र कुमार (पंचायत 3)
बेस्ट वेब एक्ट्रेस: श्रेया चौधरी (बंदिश बैंडिट्स 2)
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Follow the Himachal Abhi Abhi WhatsApp Channel