-
Advertisement
सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष से रवाना, पीएम मोदी ने लिखा खत, कहा- आप हमारे दिल के बेहद करीब हैं
PM Modi Letter to Sunita Williams अंतरिक्ष में फंसे एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 महीने 13 दिन बाद पृथ्वी पर लौट रहे हैं। धरती पर आने के बाद सुनीता विलियम्स जल्द ही भारत आ सकती हैं। पीएम मोदी ने उन्हें चिट्ठी लिखकर भारत आने का न्योता दिया है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने पीएम मोदी की ओर से सुनीता विलियम्स को लिखे गए लेटर को शेयर किया। पीएम मोदी ने लिखा, ‘भले ही आप हजारों मील दूर हैं, लेकिन आप हमारे दिलों के बहुत करीब हैं,जो 1.4 बिलियन भारतीयों के गौरव को दर्शाता है।
https://twitter.com/DrJitendraSingh/status/1901914697504637296
पीएम मोदी ने सुनीता विलियम्स को ये चिट्ठी एक मार्च को लिखी थी। इसमें पीएम ने कहा,- मैं भारत के लोगों की ओर से आपको शुभकामनाएं भेज रहा हूं. आज एक कार्यक्रम में मेरी मुलाकात फेमस एस्ट्रोनॉट माइक मैसिमिनो से हुई। बातचीत के दौरान आपका नाम आया और हमने इस पर चर्चा की कि आपके और आपके कार्यों पर हमें कितना गर्व है। इस चर्चा के बाद मैं आपको लेटर लिखने से खुद को रोक नहीं सका।
क्रू ड्रैगन अंतरिक्ष यान 19 मार्च को प्रातः 3:27 बजे अटलांटिक महासागर में उतरने की तैयारी कर रहा है, इसलिए नासा ने लैंडिंग के लिए अनुकूल परिस्थितियां सुनिश्चित करने के लिए मौसम विज्ञानियों के साथ निकट समन्वय स्थापित किया है। अंतरिक्ष यान को उतरते समय कई महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं से गुजरना होगा, जिसमें सुरक्षित लैंडिंग के लिए अपनी ट्रंक को हटाना और पैराशूट तैनात करना शामिल है।
पंकज शर्मा

