-
Advertisement
MS Dhoni को खेलता देखने पहली बार स्टेडियम पहुंचे माता-पिता, क्या आज लेंगे रिटायरमेंट?
CSK vs DC: आईपीएल-2025 ( IPL-2025) में इस समय दिल्ली और चेन्नई के बीच चेपॉक स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच के दौरान 12वें ओवर की शुरुआत से पहले धोनी के माता-पिता को दिखाया गया। पहले कभी ऐसा देखने को नहीं मिला है। उनके माता-पिता को कभी भी मैच में नहीं देखा गया है। इसी कारण ये सवाल उठ रहे हैं क्या आज धोनी आखिरी आईपीएल मैच खेल रहे हैं।
Home sweet Anbuden ft. The Dhonis! 🏠🏟️#CSKvDC #WhistlePodu #Yellove 🦁💛 pic.twitter.com/Bj1rnt1nCw
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 5, 2025
धोनी ने एक बार कहा था कि वह अपना आखिरी आईपीएल मैच ( IPL matches)चेन्नई के घरेलू मैदान पर खेलेंगे क्योंकि अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो फ्रेंचाइजी के फैंस के लिए ये अच्छा नहीं होगा जो उन्हें बहुत प्यार करते हैं। आज का मैच चेन्नई के चेपॉक में ही है। धोनी हमेशा से जो करते हैं उसके बारे में किसी को भनक भी नहीं लगने देते। 2020 में जब उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था तब भी किसी को उम्मीद नहीं थी, लेकिन उन्होंने ये फैसला किया था। टीम इंडिया के लिए टेस्ट से संन्यास भी धोनी ने साल 2014 में अचानक ही लिया था।
20 साल के करियर में पहली बार पहुंचे माता-पिता
टीम इंडिया की सीमित ओवरों की कप्तानी छोड़ने का फैसला भी धोनी ने एकदम से लिया था। करीब 5 साल पहले 15 अगस्त को धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। क्योंकि करीब 20 साल के करियर में पहली बार धोनी के माता-पिता उन्हें खेलता हुए देखने के लिए स्टेडियम में पहुंचे हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद से ही धोनी पिछले 5 साल से सिर्फ आईपीएल खेल रहे हैं। मगर इस दौरान भी उनके माता-पिता एक बार भी स्टेडियम में उन्हें देखने नहीं पहुंचे ।मगर आईपीएल 2025 के चौथे मैच में ही अचानक धोनी के माता-पिता को चेन्नई सुपर किंग्स का मैच देखने के लिए पहुंचने की खबर ने फैंस के बीच हलचल और बेचैनी बढ़ा दी है कि क्या धोनी रिटायर तो नहीं होने वाले?
