-
Advertisement
महंगी हुई रसोई गैस; घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़े, आज से लागू नई कीमतें
LPG Price Hike: देश में आम जनता को महंगाई का झटका लगा है। सरकार ने एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder)की कीमतों में इजाफा किया गया है। घरेलू गैस सिलेंडर (Domestic gas cylinder)50 रुपए महंगा हो गया है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Union Petroleum Minister Hardeep Singh Puri)ने सोमवार को वितरण कंपनियों की ओर से रसोई गैस या एलपीजी की कीमत में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी किए जाने का एलान किया। अभी दिल्ली में गैस सिलेंडर 803 रुपए में मिलता है। दाम बढ़ने के बाद कीमत 853 रुपए हो जाएगी। वहीं उज्ज्वला योजना (Ujjwala Yojana) के लाभार्थियों के गैस सिलेंडर की कीमत 500 से बढ़कर 550 रुपए हो जाएगी।
https://twitter.com/HardeepSPuri/status/1909194635873821167
सरकार ने एक साल के बाद के बाद घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव किया है। आखिरी बार गैस सिलेंडर की कीमत में 9 मार्च 2024 को बदलाव किया गया था। तब सरकार ने गैस सिलेंडर की कीमत में 100 रुपए की कटौती की थी। खास बात तो ये हैं कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में मार्च 2023 के बाद घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा हुआ है। तब भी गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपए का इजाफा किया है।
पंकज शर्मा

