-
Advertisement
भीषण सड़क हादसा, Himachal के तीन युवकों की मौ#त, दो घा#यल
Accident News : चंबा। हरियाणा के यमुनानगर के साढौरा-कालाअंब रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे (Accident) में तीन युवकों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए है। हादसा उस वक्त हुआ जब एक अनियंत्रित डंपर ने कार को टक्कर मार दी। मृतकों में हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले (Chamba Distt) के भरमपुर निवासी अतुल, विशाल और शिलाई के जरवा का 19 वर्षीय युवक भी शामिल हैं। हादसे के बाद डंपर चालक गाड़ी सहित फरार हो गया। बाद में पुलिस (Police) ने तीनों शवों और दोनों घायलों को जगाधरी स्थित अस्पताल भेज दिया।
फरार वाहन चालक की तलाश जारी
मंगलवार देर रात असगरपुर गांव के पास हुए हादसे में हरिपुरधार निवासी 30 वर्षीय महेंद्र और 22 वर्षीय प्रवीण पुत्र मनीराम गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। इनमें महेंद्र की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक पांचों युवक हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के चंबा जिले से अपने एक साथी को छोड़ने के लिए साढौरा आए थे। वापस लौटते समय ये सभी हादसे का शिकार हो गए। पुलिस सीसीटीवी (CCTV) चेक कर रही है ताकि फरार हुए वाहन चालक व वाहन की पहचान की जा सके।
-राहुल कुमार

