-
Advertisement
चार धाम यात्रा शुरू: गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, सीएम धामी ने मां गंगा के दर्शन कर की विशेष पूजा
Chardham Yatra 2025 : अक्षय तृतीया के दिन आज से चार धाम यात्रा (Chardham Yatra 2025)शुरू हो गई है। विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम (Gangotri Dham) के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। सुबह 10 बजकर 30 मिनट के अभिजीत मुहूर्त पर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए गंगोत्री धाम के कपाट खोले गए।

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने गंगोत्री धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की और माँ गंगा के दर्शन किए। पीएम मोदी के नाम से पहली पूजा की गई। यमुना मां की उत्सव डोली यमुनोत्री धाम पहुंची और पूजा-अर्चना के बाद कपाट खोले।

इसके साथ ही करीब 6 महीने तक चलने वाली चार धाम यात्रा की विधिवत शुरुआत हो गई। इससे पहले मां गंगा की डोली मुखबा से आज सुबह गंगोत्री धाम पहुंची। राजपूताना राइफल्स (Rajputana Rifles) के बैंड की धुनों के बीच गंगा की पूजा-अर्चना की गई। हेलिकॉप्टर से मंदिर पर फूल बरसाए गए।
पंकज शर्मा
