-
Advertisement
जनता -मंत्री सब परेशान, रणधीर बोले- पार्टी वर्कर्स भी असंतुष्ट, अध्यक्ष की कोई नहीं सुनता
Himachal BJP: बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का इस्तीफा मांगा है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा बिलासपुर में कांग्रेस की बैठक में जिस तरह पार्टी वर्कर ने सरकार को निशाने पर लिया है, उस सरकार को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू से हिमाचल प्रदेश की जनता तो परेशान है ही, उनके मंत्री भी परेशान है। यहां तक कि पार्टी के वर्कर्स भी उनकी कार्य प्रणाली से संतुष्ट नहीं है।
कार्यकर्ताओं नेसरकार को निशाने पर लिया
रणधीर शर्मा ने कहा सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को प्रदेश हित में अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए, ताकि प्रदेश आगे बढ़ सके। बिलासपुर में कांग्रेस का संविधान बचाओं कार्यक्रम था। मगर इसमें ना तो संविधान को लेकर चर्चा हुई, ना संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर पर किसी ने बोला । यहां तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुक्खू सरकार, कांग्रेस अध्यक्ष और कांग्रेस हाईकमान को निशाने पर लिया है।
विशेष समुदाय के लोगों ने कांग्रेस पर उठाए सवाल
बिलासपुर में हुई बैठक के माध्यम से कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी कहा कि उनकी भी सुनवाई ना तो हिमाचल प्रदेश की सरकार में है और ना ही दिल्ली केंद्रीय आलाकमान के पास। सबसे बड़ी बात तो यह है कि बैठक में विशेष समुदाय के लोगों ने कांग्रेस पार्टी के कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके लोगों की भी ठेकेदारी हेतु धनराशि सरकार द्वारा नहीं दी जा रही है और इन्होंने तो मस्जिदों का भी हवाला दिया, अब तो यह स्पष्ट है की विशेष समुदाय भी हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी एवं सरकार से टूटा हुआ दिखाई दे रहा है और यही कारण है कि हम सीएम सुखविंदर सिंह का इस्तीफा मांग रहे हैं।
प्रतिभा सिंह भी दें पद से इस्तीफा
रणधीर शर्मा ने कहा कि जैसे की प्रतिभा सिंह भी मान चुकी है कि उनकी किसी भी प्रकार की सुनवाई ना तो हिमाचल प्रदेश में है ना दिल्ली आलाकमान के पास तो उनको भी अपने पद से इस्तीफा दे ही देना चाहिए। जिस अध्यक्ष को सुनवाई ना हो वह पद का क्या करेगी।
रणधीर शर्मा ने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार के पास अपने सभी मित्रों , ओएसडी, कैबिनेट मंत्री, पॉलीटिकल एडवाइजर , मीडिया एडवाइजर के लिए पैसे और धनराशि है पर जिन लोगों ने बाहर लगे उनके लिए भी पैसे नहीं है।
संजू चौधरी

