-
Advertisement
मैं कैसी लग रही हूं-बस यही पूछा था बीवी ने,पति ने ठोका ऐसा जवाब,देखें वीडियो
Viral Video : इंटरनेट पर कब आपको कुछ अलग हटकर देखने को मिल जाए कोई पता नहीं, कई मर्तबा हैरान कर देने वाली चीजें दिनभर देखने को मिलती रहती है। इसी बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो खूब चर्चा में है। वीडियो (Video) ही ऐसा है,उसकी चर्चा हुए बिना रह ही नहीं सकती। दरअसल इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हंसी से लोटपोट हो रहे हैं। यह वीडियो पति-पत्नी की हल्की-फुल्की नोकझोंक पर बना है, लेकिन इसमें जो हुआ वो किसी ने सोचा भी नहीं होगा।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पति और पत्नी (Husband-Wife) किचन में हैं। पति आटे की परात लेकर खड़ा है और खाना बनाने की तैयारी में जुटा है। इसी बीच उसकी पत्नी हाथ में मोबाइल लेकर आती है और कैमरे के सामने खुद को दिखाते हुए अपने पति से पूछती है, बेबी, मैं कैसी लग रही हूं। कुछ सेकंड के लिए पति कुछ नहीं कहता, लेकिन फिर अचानक वह गुस्से में आटे लगे हाथों से अपनी पत्नी के गाल पर जोरदार तमाचा जड़ देता है। तमाचा इतना सटीक और ज़ोरदार होता है कि पत्नी के चेहरे पर आटे का पूरा निशान छप जाता है। देखते ही देखते उसका चेहरा पूरी तरह आटे से भर जाता है। ये देखकर पत्नी हैरान रह जाती है और कैमरा वहीं रुका रह जाता है, जिससे पूरा सीन रिकॉर्ड हो जाता है।
भाई साहब,आपको डर नहीं लगता क्या
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर /@dipusituvideosनाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। लाखों लोगों ने इसे लाइक भी किया है। वीडियो देखकर यूजर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर (User) ने लिखा, भाई साहब, आपको डर नहीं लगता क्या।
-राहुल कुमार

