-
Advertisement
खू्#न से लथपथ महिला को डिस्पेंसरी में नहीं मिला इलाज , बेटे ने डॉक्टर पर लगाए आरोप- वीडियो वायरल
Himachal News: बिलासपुर जिला के तहत राजपुरामें एक घायल महिला को इलाज नहीं मिलने का मामला सामने आया है। महिला के चेहरे पर किसी चीज से चोट लगी थी और वह अपने बेटे के साथ उपचार को राजपुरा स्थित डिस्पेंसरी पहुंची थी। खून से सनी महिला के बेटे ने आरोप है कि सुबह वे डिस्पेंसरी पहुंचे और 20 मिनट तक इंतजार करते रहे। मगर उनकी मां को इलाज नहीं मिल पाया।
डॉक्टर पर दुर्व्यवहार करने के आरोप
उन्होंने डॉक्टर पर दुर्व्यवहार करने के भी आरोप लगाए। इस पूरे प्रकरण का महिला का बेटे ने वीडियो बना दिया जो अब मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बेटा कह रहा है डिस्पेंसरी में मौजूद एक महिला कर्मी कह रही हैं कि डिस्पेंसरी साढ़े नौ बजे खुलेगी। बेटे का आरोप है कि डॉक्टर के अस्पताल में मौजूद होने के बावजूद उनकी मां का इलाज नहीं मिल पाया। इस के बाद उन्होंने अपनी मां को बिलासपुर अस्पताल पहुंचाया।
दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
वीडियो वायरल होने के बाद जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परविंदर सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच के बीएमओ मार्कंड को सौंपी गई है और उन्हें जांच करके रिपोर्ट देने को कहा गया है। उन्होंने कहा, जिस तरह के वीडियो में आरोप लगाए गए हैं, यदि वह सही पाए गए तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई मरीज इमरजेंसी में अस्पताल आता है तो उसे उपचार मिलना चाहिए। घायल महिला के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की गहनता से जांच की जाएगी। घायल महिला का बिलासपुर में उपचार चल रहा है।
सुभाष

